
औरैया पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी ने मनाया होली मिलन समारोह
ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिस अधिकारियों ने जमकर डांस किया औरैया:- रंगों का त्योहार होली आज औरैया पुलिस द्वारा धूम धाम से मनाई गई। पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी अभिषेक सिंह मीणा ,व, एसपी सुनीति सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित सहित शहर के सभी
ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिस अधिकारियों ने जमकर डांस किया

औरैया:- रंगों का त्योहार होली आज औरैया पुलिस द्वारा धूम धाम से मनाई गई। पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी अभिषेक सिंह मीणा ,व, एसपी सुनीति सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित सहित शहर के सभी पुलिस अधिकारी इस होली महोत्सव में सम्मलित हुए। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। इसके बाद ढोल नगाड़ों की धुन पर पुलिस अधिकारियों ने जमकर डांस किया।
होली वाले दिन ड्यूटी में रहे व्यस्त होली वाले दिन अपने परिवार से दूर और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी होली खेलने से महरूम होते हैं। इसलिए होली के दूसरे दिन आज पुलिस लाइन और थानों में पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों द्वारा जमकर होली खेली गई । औरैया पुलिस लाइन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आये और एक दूसरे को अबीर गुलाल, चन्दन, लगाकर।

एक दुसरे के गले मिल मिलकर होली की शुभकामनायें दीं। पुलिस अधिकारी रंगों में सराबोर हो गये। पुलिस अधिकारियों द्वारा बैंडबाजों की धुन पर जमकर डांस भी किया और गुलाल, रंग लगाकर होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List