
शिव सत्संग मण्डल 21 फरवरी को मनाएगा महाशिवरात्रि उत्सव
शाहाबाद(हरदोई)।शिव सत्संग मण्डल, 21 फरवरी, शुक्रवार की सायं 08 बजे से महाशिवरात्रि महोत्सव, ब्लॉक शाहाबाद प्रांगण में मनाएगा।यह जानकारी देते हुए मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिपुरेश पांडेय ने बताया कि संत श्रीपाल के पावन सानिध्य में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन कई मायनों में खास होगा।जिसमें भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों की समाज में पुनर्स्थापना
शाहाबाद(हरदोई)।शिव सत्संग मण्डल, 21 फरवरी, शुक्रवार की सायं 08 बजे से महाशिवरात्रि महोत्सव, ब्लॉक शाहाबाद प्रांगण में मनाएगा।यह जानकारी देते हुए मण्डल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिपुरेश पांडेय ने बताया कि संत श्रीपाल के पावन सानिध्य में 21 फरवरी को महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन कई मायनों में खास होगा।जिसमें भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों की समाज में पुनर्स्थापना एवं शिव आराधना विषय पर संवाद व प्रवचन कार्यक्रम होगा। शिव सत्संग मण्डल अपने स्थापना के समय से वेदान्त दर्शन को आत्मसात कर समाज, राष्ट्र एवं मानवता के कल्याण हेतु अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है।
शिव सत्संग मण्डल ने अब तक समाज के तमाम प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास कर उन्हें स्वावलंबी बनाकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ा है।मण्डल के संयोजक अम्बरीष कुमार सक्सेना ने बताया कि शिव सत्संग मण्डल के संस्थापक ब्रह्मलीन कृष्ण कन्हैया”बाबूजी” एक संत एवं भारतीय पुनर्जागरण के पुरोधा थे।जिला प्रचारक रविलाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले धर्म-अध्यात्म उत्सव में सभी वर्गों संप्रदायों के सात्विक प्रवृत्ति के सभ्रांतजनों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारीगण मार्गदर्शन के लिए भक्तिपूर्वक आमंत्रित किए गए हैं।Attachments area
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List