स्मार्ट सिटी का नगर निगम आगरा, लोगों के मुंह पर डाल रहा कूड़ा

स्मार्ट सिटी का नगर निगम आगरा, लोगों के मुंह पर डाल रहा कूड़ा

आगरा। कहने को तो नगर निगम आगरा स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीट रहा है, लेकिन आए दिन निगम कर्मचारियों की लापरवाही इस सपने को तोड़ रही है। मामला शहर के पॉश ऐरिया कमला नगर का है, जहां नाला सफाई अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों ने शिल्ट को लोगों के घर के आगे डाल दिया, इससे



आगरा। कहने को तो नगर निगम आगरा स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीट रहा है, लेकिन आए दिन निगम कर्मचारियों की लापरवाही इस सपने को तोड़ रही है। मामला शहर के पॉश ऐरिया कमला नगर का है, जहां नाला सफाई अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों ने शिल्ट को लोगों के घर के आगे डाल दिया, इससे लोगों के आने जाने का रास्ता ही बंद हो गया। महिलाओं का विरोध भी काम नहीं आया।

नवीन आगरा का नारा देने वाले मेयर नवीन जैन के आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित माँ गौरी अपार्टमेंट न्यू आदर्श नगर कमला नगर आगरा अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि निगम की टीम नाला सफाई करने के लिए आई। बारिश से पहले हर वर्ष की तरह ये अभियान चला, लेकिन इस अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों ने नाले से निकलने वाले शिल्ट को

अपार्टमेंट के गेट के ठीक सामने पटक दिया। दिन के समय घर पर मौजूद महिलाओं ने जब ये नजारा देखा, तो विरोध किया, लेकिन निगम कर्मचारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और शिल्ट को वहीं छोड़कर वहां से चले गए। 
वहीं इस पूरे मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी सनी जैन एवम् अन्य निवासियो ने बताया कि अपार्टमेंट

स्मार्ट सिटी का नगर निगम आगरा, लोगों के मुंह पर डाल रहा कूड़ा

के गेट के सामने शिल्ट पड़ा होने से उनकी गाड़ियां निकलना तो दूर, पैदल लोग भी नहीं निकल पा रहे है। इसके साथ ही अपार्टमेंट के पास से गुजर रहे जिस गहरे नाले को पत्थर से पाट रखा था, उन पत्थरों को सावधानी से हटाने के बजाए निगम

की टीम ने तोड़ दिया है। ऐसे में खुले नाले में कोई गिर जाए, तो जिम्मेदार आखिर कौन होगा। वहीं लोगों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के लिए संपर्क का प्रयास भी किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। 

स्मार्ट सिटी का नगर निगम आगरा, लोगों के मुंह पर डाल रहा कूड़ा


नगर निगम ने जब सुनवाई नहीं की, तो अपार्टमेंट के लोगोें ने रात में अपने खर्चे पर कर्मचारी बुलावकर शिल्ट को साइड से कराया, जिसके बाद अपार्टमेंट में जाने के लिए पैदल का रास्ता साफ हो सका।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel