
श्याम बाबू पर दर्ज फर्जी मुकदमे को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को डराने की कोशिश-भाजपा नेता दिनेश पांडेय
श्याम बाबू पर दर्ज फर्जी मुकदमे को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को डराने की कोशिश-भाजपा नेता दिनेश पांडे अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय ने श्याम बाबू पर दर्ज मुकदमें को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को डराने की कोशिश बताया है किन्तु भाजपा कार्यकर्ता ऐसे फर्जी मुकदमें से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा नेता ने कहा
श्याम बाबू पर दर्ज फर्जी मुकदमे को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को डराने की कोशिश-भाजपा नेता दिनेश पांडे
अम्बेडकर नगर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश पाण्डेय ने श्याम बाबू पर दर्ज मुकदमें को थानाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ को डराने की कोशिश बताया है किन्तु भाजपा कार्यकर्ता ऐसे फर्जी मुकदमें से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा नेता ने कहा कि थानाध्यक्ष बसखारी की नीयत में भाजपा के प्रति खोट है। थानाध्यक्ष की यह कार्य वाही भाजपा कारीकर्ताओ का मनोबल तोड़ने और सरकारी मंशा के खिलाफ कार्य करने की है। कोटेदार जावेद जो कि सपा से जुडा है उसके प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही कर विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करना दो निर्दोष लोगों को जेल भेज देना जब कि पूर्व में उन दोनों के खिलाफ कहीं भी कोई मामूली मुकदमा तक भी दर्ज नहीं है यह दर्शाता है कि यह मुकदमा एक साजिश का परिणाम है। भाजपा को लेकर थानाध्यक्ष की नीयत हमेशा दूषित रहती है यह बात कार्यकर्ताओ की जुबानी से सुनी जा सकती है। थानाध्यक्ष बसखारी अयोध्या के सांसद के बारें में भी हमेशा कुछ न समझने की धमकी देते रहते हैं। थानाध्यक्ष जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को अपमानित करने का काम किये हैं। सूत्रों की मानें तो बसखारी थाना में सरकार की भ्रष्टाचार की जीरो टालरेंस की नीति पर थानाध्यक्ष पूर्ण रूप से फेल है।भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी चरम पर है।वही भाजपा के बहुत से कार्यकर्ताओ ने विधायक टाण्डा से थानाध्यक्ष बसखारी मनोज सिंह की भ्रष्टाचार से बनाई गयी आय से अधिक सम्पत्ति की जांच और उनके सेवाकाल की विभागीय जांच करवाये जाने की मांग कर रहें हैं। सूत्रों के अनुसार विधायक ने भाजपा नेताओं को लाकडाउन के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर जांच कराये जाने का भरोसा दिया और कहा है कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो कितने ही बडे पद क्यों न हो किसी भी दशा में बक्शे नहीं जायेंगे। यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List