जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे, माखन-मिश्री और मिठाइयों से सजा उत्सव

टूण्डला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर मनाया जन्मोत्सव, खेल-खिलौनों, माखन-मिश्री और मिठाइयों ने बढ़ाई आयोजन की रौनक।

विवेक शर्मा Picture
Published On

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा और भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। किसी बच्चे ने राधा का रूप सजाया तो किसी ने कान्हा बनकर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल-खिलौनों की व्यवस्था की गई। वहीं माखन-मिश्री एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से जन्माष्टमी का उत्सव और भी आकर्षक एवं आनंदमय हो गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व में भाग लिया और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे, माखन-मिश्री और मिठाइयों से सजा उत्सव

यह भव्य कार्यक्रम श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रघु धाकरे के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके परिजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बच्चों के राधा-कृष्ण स्वरूप ने आयोजन में विशेष आकर्षण पैदा किया और उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर रघु धाकरे ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भारतीय परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी परंपराओं और सभ्यता से जोड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित हो सके।कार्यक्रम का समापन बच्चों को माखन-मिश्री एवं मिठाइयां वितरित कर किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, उल्लास और बाल कृष्ण की भक्ति का मनमोहक वातावरण बना रहा।

क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केसी मेमोरियल का दबदबा, 20 गोल्ड और 11 सिल्वर जीते Read More क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केसी मेमोरियल का दबदबा, 20 गोल्ड और 11 सिल्वर जीते

 

सफाई आयोग उपाध्यक्ष का सितारगंज में जोरदार स्वागत Read More सफाई आयोग उपाध्यक्ष का सितारगंज में जोरदार स्वागत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें