स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकर नगर।

स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल शिक्षक कॉलोनी दोस्तपुर रोड शहजादपुर में जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। इस शानदार आयोजन का मुख्य श्रेय स्वामी विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल को जाता है, जिसने विद्यार्थियों को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता से जुड़ने और ताइक्वांडो जैसे खेल को करीब से देखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस चैंपियनशिप ने बच्चों के भीतर ताइक्वांडो के प्रति जिज्ञासा और रुचि पैदा करने का काम किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को केवल प्रतियोगिता देखने का अवसर ही नहीं मिलता, बल्कि खेलों के प्रति उनका आकर्षण बढ़ता है और भविष्य में वे स्वयं भी खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

IMG-20260905-WA0088

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी Read More सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और रेफरी को पदक वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सैंटल बैंक के प्रबंधक दीपक देव उपस्थित रहे, उन्होंने भी प्रतिभागियो को पदक वितरित किया। खेल प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध समिति की सचिव रेनू त्रिपाठी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सोनालिका तथा स्कूल एडमिन सेहर ने भी खिलाड़ियों को पदक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थन Read More ‘माही जैसा भी खेलें, मैं उनके साथ हूं’, शहनाज गिल ने बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट को दिया समर्थन

कार्यक्रम की सफलता में रामजीत वर्मा, खुशबू यादव, फरहत, आंचल, मीरा उपाध्याय और ज्योति का विशेष योगदान रहा। वहीं, जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से मंगेश और रजत ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया Read More डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया

Post Comments

Comments