शिक्षक दिवस पर विकास भवन में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले के शिक्षक राम मिलन गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से किया गया सम्मानित

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

गोरखपुर में आयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने जनपद अम्बेडकरनगर के विकास खण्ड जहांगीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के शिक्षक राम मिलन गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों द्वारा देखा गया।

IMG-20260905-WA0019

सिद्धार्थनगर में एसआई का हार्ट अटैक से निधन Read More सिद्धार्थनगर में एसआई का हार्ट अटैक से निधन

शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में जनपद स्तर पर अपने विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से शिक्षा को रोचक बनाने वाले, छात्र नामांकन में वृद्धि कराने में महती भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन ,दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ Read More पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन ,दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ

शिक्षक समारोह में विधायक कटेहरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन के अभिन्न अंग की संज्ञा देते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश आगे बढ़ सकता है। शिक्षक समारोह में जिला पंचायत प्रशासक द्वारा शिक्षकों की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ पूनम मिश्रा द्वारा सभी अध्यापकों व आए हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया गया।

बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात, 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास Read More बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात, 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार