मां वैष्णो देवी मंडल में संगठनात्मक सत्यापन कार्य सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

पूर्व जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष नीरेश रावत के साथ किया मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

विवेक शर्मा Picture
Published On

मां वैष्णो देवी मंडल में पहुंचकर किया संगठनात्मक सत्यापन

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 
टूण्डला।

संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मां वैष्णो देवी मंडल में संगठनात्मक सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान पूर्व जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने मां वैष्णो देवी मंडल के अध्यक्ष नीरेश रावत के साथ मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। सत्यापन अभियान के दौरान मंडल स्तर पर संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तथा कार्यसमिति के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों की सक्रियता को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

मंडल कार्यसमिति के कार्यों की ली जानकारी

सत्यापन के दौरान मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों, बैठकों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए।

शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र संयोजकों के सत्यापन का कार्य भी किया गया। संगठन में शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया गया।

पूर्व जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और संगठन की वास्तविक ताकत जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही बनती है।

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब Read More कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता  महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब

मंडल अध्यक्ष नीरेश रावत ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को व्यवस्थित एवं सक्रिय रखना सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष रविन्द्र झा व मण्डल के समस्त पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकुट पूजन के साथ  अवंतिका रामलीला का शुभारंभ Read More मुकुट पूजन के साथ  अवंतिका रामलीला का शुभारंभ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें