7 सितंबर को होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा समाधान
डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होगी बैठक, पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों से 10:30 बजे तक लिखित शिकायतें उपलब्ध कराने की अपील
पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान को होगी सैनिक बंधु बैठक
फिरोजाबाद।
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के सभी पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों को अवगत कराया है कि जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन 7 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभागार, फिरोजाबाद में किया जाना प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा करेंगे। बैठक में पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों पर विचार-विमर्श करते हुए उनके त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
10:30 बजे तक उपलब्ध कराएं लिखित शिकायतें
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी संबंधित लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित रूप में 7 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, सेक्टर-1, सुहाग नगर, फिरोजाबाद में उपलब्ध करा दें।प्राप्त शिकायतों को जिला सैनिक बंधु बैठक के एजेंडा बिंदुओं में शामिल किया जाएगा, जिससे संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित गति से निस्तारण कराया जा सके।
बैठक में प्रतिभाग करने की अपील
सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी पूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं वीर नारियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपलब्ध कराने के साथ ही 7 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे कलक्ट्रेट सभागार, फिरोजाबाद में आयोजित जिला सैनिक बंधु बैठक में प्रतिभाग करें। प्रशासन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।


Comments