उद्यान विभाग द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
राजधानी लखनऊ के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर उद्यान लिपिक संघ के अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, महामंत्री राजेश सिंह, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, संयुक्त मंत्री अतुल कपूर तथा कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


Comments