पुलिस को गलत सूचना देना पड़ा महंगा-भेजे गए जेल

डायल 112 पर अपहरण और बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में डायल 112 पर अपहरण और बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
 
पुलिस के अनुसार 09 जून 2026 की रात करीब 12:52 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बनरही जंगल निवासी पवन चौहान सुबह से घर से निकला हुआ है और देर रात उसने अपने भाई राम बाबू को फोन कर बताया कि दो लोग उसे जंगल में पकड़कर मारपीट कर रहे हैं तथा बंधक बनाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की गई। साथ ही सर्विलांस सेल की मदद से उसके मोबाइल फोन की लोकेशन भी ट्रेस कराई गई।
 
जांच और तलाश के दौरान पवन चौहान को थाना गौर क्षेत्र के माझा मानपुर गांव निवासी जितेंद्र के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह वहीं पर डीजे बजाने का काम करता है। जब उससे झूठी सूचना देने के संबंध में पूछताछ की गई तो वह पुलिस से उलझने लगा।
पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और पुलिस को गलत सूचना देकर भ्रमित करने के मामले में पवन चौहान पुत्र शिवपूजन चौहान निवासी बनरही जंगल थाना सोनहा को धारा 170, 126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र शुक्ला, कांस्टेबल देवेंद्र यादव तथा कांस्टेबल शेषनाथ यादव शामिल रहे।
 
 
UP Police हिंदी न्यूज uttar pradesh crime news dial 112 basti police युवक गिरफ्तार crime news basti Law and order sonha police breaking news basti false complaint surveillance cell police investigation कानून व्यवस्था सोनहा पुलिस न्यायालय भेजा गया उत्तर प्रदेश समाचार बस्ती ताजा खबर Police Action जितेंद्र स्थानीय समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई अपराध समाचार देवेंद्र यादव बस्ती पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस Arrest News यूपी क्राइम न्यूज डायल 112 थाना गौर पुलिस अभियान latest crime news local crime news पुलिस सतर्कता बस्ती क्राइम न्यूज़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई बीएनएसएस धारा 170 ### हिंदी टैग्स (कॉमा सहित) बस्ती समाचार ब्रेकिंग न्यूज बस्ती जनपद बस्ती सोनहा थाना झूठी सूचना पुलिस को गुमराह फर्जी अपहरण की सूचना बंधक बनाए जाने की झूठी खबर पवन चौहान महेश सिंह फर्जी सूचना मामला सर्विलांस सेल ग्राम बनरही जंगल माझा मानपुर डीजे ऑपरेटर बीएनएसएस धारा 126 बीएनएसएस धारा 135 झूठी शिकायत पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग कानून का उल्लंघन थानाध्यक्ष महेश सिंह रविंद्र शुक्ला शेषनाथ यादव कानून व्यवस्था समाचार फर्जी कॉल मामला अपराध नियंत्रण ### English SEO Tags Basti News False Information Case Fake Kidnapping Report Misleading Police Pawan Chauhan Fake Emergency Call Mobile Tracking Sonha Police Station Gaur Police Area Misuse of Police Resources BNSS Sections 170 126 135 Quick Police Response Arrested Youth

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें