18 लाख वसूली, 40 लाख की नई मांग और मासिक रंगदारी का आरोप; पुलिस कार्रवाई पर सवाल

हत्या के मुकदमे का आरोपी जमानत पर बाहर, रंगदारी के दो नए मामलों में नामजद; गिरफ्तारी न होने से बढ़ी चिंता

Abhinav Shukla Picture
Published On

सुल्तानपुर (जयसिंहपुर)। हत्या के एक चर्चित मामले में जेल जा चुका और वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहा आरोपी राजमंगल सिंह उर्फ मोलू सिंह एक बार फिर विवादों में है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी और जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामलों में उसका नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
 
ताजा मामला जयप्रकाश सोनी की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि राजमंगल सिंह ने बीते एक वर्ष के दौरान उन्हें डरा-धमकाकर करीब 18 लाख रुपये वसूल लिए। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। समझौते में एक माह के भीतर पैसा लौटाने या उसके बराबर की जमीन का बैनामा करने की बात कही गई थी, लेकिन आरोपी ने कोई वादा पूरा नहीं किया।
 
जयप्रकाश सोनी का आरोप है कि अब आरोपी अपने पिता रामसहाय सिंह और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनसे 40 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी मांग रहा है। पीड़ित के अनुसार लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।
 
उधर, दूसरे मामले में हालापुर निवासी अनुराग ने आरोप लगाया है कि उनसे प्रतिमाह 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। शिकायत के अनुसार 30 मई को राजमंगल सिंह ने फोन कर रकम न देने पर दुकान बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन उसके पिता रामसहाय सिंह के दुकान पर पहुंचकर रंगदारी की मांग दोहराने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
 
1000891359
 
 
हत्या के मुकदमे से लेकर रंगदारी के आरोप तक
 
क्षेत्र में चर्चा का विषय यह भी है कि राजमंगल सिंह पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। जमानत पर रिहाई के बाद उसके खिलाफ रंगदारी और धमकी के लगातार आरोप सामने आने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है और उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे बताए जाते हैं।
 
व्यापारियों में रोष, कार्रवाई की मांग
 
एक ही व्यक्ति के खिलाफ कम समय में दो अलग-अलग रंगदारी के मुकदमे दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने से व्यापारी वर्ग में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि ऐसे आरोपों के बाद भी कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।
 
विवेचना जारी, गिरफ्तारी का इंतजार
 
दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवारों और व्यापारियों में भय का माहौल बना रहेगा।
 
 
पीड़ित परिवार कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार यूपी ताजा खबर पुलिस कार्रवाई अपराध जांच उत्तर प्रदेश अपराध जान से मारने की धमकी आपराधिक गतिविधियां यूपी क्राइम न्यूज अपराधी गिरफ्तारी सुल्तानपुर समाचार क्षेत्र में दहशत धमकी का मामला राजमंगल सिंह मोलू सिंह जयसिंहपुर समाचार जयसिंहपुर कोतवाली रंगदारी मामला रंगदारी वसूली हत्या का आरोपी जमानत पर रिहा आरोपी सुल्तानपुर अपराध समाचार व्यापारियों में रोष व्यापारी सुरक्षा रंगदारी की मांग स्थानीय अपराध समाचार सुल्तानपुर ब्रेकिंग न्यूज जयप्रकाश सोनी अनुराग हालापुर रामसहाय सिंह ताजा अपराध खबर सुल्तानपुर अपडेट अपराधियों के हौसले बुलंद व्यापारियों की मांग पुलिस विवेचना गंभीर आरोप आपराधिक मुकदमे सुल्तानपुर हिंदी समाचार रंगदारी और धमकी मामला

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें