सिद्धार्थनगर में  अनियंत्रित होकर पोखरे में  डूबी कार , दो की मौत, तीन घायल

जलसे में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे कि  पड़रिया  गांव के पास बेकाबू कार पोखरे में पलट कर डूब गई

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
हरीश कुमार चौधरी 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर स्थित परसा रेलवे क्रॉसिंग के निकट पड़रिया गांव के अमृत सरोवर (पोखरे) में रविवार की सुबह एक  कार अनियंत्रित होकर चली गई।  पोखरे में पलटी कार के डूब जाने से दो की  मौत हो गयी।  जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप घायल हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
 
सिद्धार्थनगर में  अनियंत्रित होकर पोखरे में  डूबी कार , दो की मौत, तीन घायल
 
 शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धंधरी खुर्द निवासी निसार अहमद (38 वर्ष ) पुत्र नजीर अहमद, रियाज अहमद ( 27 वर्ष) पुत्र नजीर अहमद,  नौशाद अहमद (19 वर्ष) पुत्र निजाम अहमद और असद अहमद (13 वर्ष)  पुत्र निसार अहमद इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला समय माता के मटेहना गावं में आयोजित जलसे में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे कि अनियंत्रित कार पड़रिया पोखरे में चली गयी। 
 
जिससे निसार अहमद (38 वर्ष ) पुत्र नजीर अहमद,व नौशाद अहमद (19 वर्ष) पुत्र निजाम अहमद की मौत हो गयी। सड़क किनारे शौच के लिये गये पड़रिया गावं निवासी अब्दुर्रहमान (40वर्ष) पुत्र इदरीश भी बोलेरो कार के चपेट में आकर गम्भीर घायल हो गया।
 
सिद्धार्थनगर में  अनियंत्रित होकर पोखरे में  डूबी कार , दो की मौत, तीन घायल
 
घटना की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटाकर बचाव कार्य में जुट गये। प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये। पानी में डूबे कार से लोगों को बाहर निकलवाया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पर ले जाया गया l
 
जहां पर चिकित्सकों ने निसार अहमद (38 वर्ष ) पुत्र नजीर अहमद,व नौशाद अहमद (19 वर्ष) पुत्र निजाम अहमद की मौत होने की पुष्टि की। बाकी अन्य घायलों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना से क्षेत्र व मृतक परिवारों में हाहाकार मच गया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें