नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

लम्भुआ में कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग तेज

पत्रकारों के समर्थन में प्रदर्शन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लम्भुआ/सुल्तानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर में हुए अमित सिंह हत्याकांड की कवरेज के दौरान पत्रकार से कथित अभद्रता के विरोध में शुक्रवार को लम्भुआ तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में पत्रकारों के साथ किसान यूनियन व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शन के बाद लम्भुआ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को पद से हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी लम्भुआ को सौंपा गया। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अभयराज पाल ने ज्ञापन प्राप्त किया।प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन सहित अन्य संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए घटना की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

उपजिलाधिकारी गामिनी सिंगला (आईएएस) ने पत्रकारों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि प्रकरण से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जाएगा तथा जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार