नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शादी के दौरान दूल्हे की हरकतें संदिग्ध वधु पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
परिवार पर सच्चाई छिपाने का आरोप
सुल्तानपुर- जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब हरकतों ने शादी की खुशियों को संदेह में बदल दिया। वधु पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूल्हा किसी नशे या गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित था, जिसे उसके परिवार ने छिपाया।
यह विवाह अर्चना वर्मा और रवि वर्मा पुत्र राम जगत वर्मा भरसारे के बीच तय हुआ था। बारात गुरुवार, 19 फरवरी की रात आई थी। लड़की के पिता भीषण राम वर्मा ने बताया कि संदेह तब गहराया जब द्वार पूजा के समय दूल्हा काफी देर तक गाड़ी से बाहर नहीं निकला। परिजनों के अनुसार, वह गाड़ी में बैठकर बार-बार पानी पी रहा था और बाहर आने में हिचकिचा रहा था। आखिरकार, लड़की के भाइयों ने उसे सहारा देकर मंडप तक पहुंचाया।

भीषण राम वर्मा ने आगे बताया कि जयमाल के दौरान भी दूल्हे के चेहरे पर न तो कोई खुशी थी और न ही सामान्य हाव-भाव। असली खुलासा मंडप में 'पांव पखराई' (पैर धोने) की रस्म के समय हुआ।लड़की के पिता के अनुसार, "जब उसके पैरों में पानी डाला गया, तो वह ठंड से कांपने लगा। उसके नाखूनों का रंग और पैरों की स्थिति देखकर हमें गहरा संदेह हुआ।" उन्होंने यह भी बताया कि दूल्हे के पैरों में महावर (अल्ता) भी नहीं लगा था, जो कि शादी की रस्मों में अनिवार्य होता है।
लड़की के पिता ने बताया कि लगभग 7-8 महीने पहले जब लड़का-लड़की की पहली मुलाकात कानपुर और फिर सुल्तानपुर में हुई थी, तब भी लड़के ने लड़की से कोई बात नहीं की थी। उस समय इसे लड़के का संकोच मानकर नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब परिवार को लगता है कि कुछ महत्वपूर्ण छिपाया गया था।
फिलहाल, इस मामले ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है। वधु पक्ष अब धोखाधड़ी और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
फिलहाल, इस मामले ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया है। वधु पक्ष अब धोखाधड़ी और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Comments