नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बलरामपुर में विवाहिता से दुष्कर्म के बाद 3 लाख वसूले
अश्लील वीडियो बनाकर पति के पास भेजने की धमकी, आरोपी पर FIR; फरार
बलरामपुर में एक विवाहिता से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पति के पास भेजने की धमकी देता था। वीडियो को डिलीट कराने के एवज में उसने 3 लाख रुपए भी वसूल लिए। गुरुवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत बीएनएस की अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।मामला रेहरा बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।
नहाते समय वीडियो बनाया था आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति रोजी-रोटी के लिए अक्सर घर से बाहर रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी विजय शर्मा पिता राम सागर ने करीब चार माह पूर्व नहाते समय उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया था।
ब्लैकमेल कर आरोपी ने बनाए थे शारीरिक संबंध
इस वीडियो के जरिए वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि वह पति को अश्लील वीडियो भेजने की धमकी देता था। आरोपी वीडियो डिलीट करने के नाम पर 3 लाख रुपए भी वसूले थे।
परेशान होकर विवाहिता ने आत्मदाह की धमकी दी थी
इसके बाद पीड़ित महिला ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर 19 फरवरी को रेहरा बाजार थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा

Comments