नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

बलरामपुर में 675 नई दुकानों के निर्माण को मंजूरी:शहर का नक्शा बदलेगा

नपा की आय दोगुनी से ज्यादा होने की उम्मीद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर नगर पालिका परिषद ने शहर के विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बलरामपुर में 675 नई दुकानों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। इस योजना से बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और नगर पालिका की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।वर्तमान में शहर में 81 दुकानों से प्रतिवर्ष 2.44 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हो रही है। दो वर्ष पहले तक यह आंकड़ा 80 से 85 लाख रुपये के बीच था।
 
बकाया वसूली में तेजी और बेहतर प्रबंधन के कारण आय में तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास जर्जर दुकानों को गिराकर नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अतिरिक्त, अन्य स्थानों पर भी पुरानी और अनुपयोगी दुकानों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की दुकानों का मासिक किराया 700 से 1500 रुपये निर्धारित है। हालांकि, वर्षों से कुछ दुकानें प्रभावशाली लोगों के कब्जे में या बंद पड़ी होने की समस्या भी रही है।
 
यह नई योजना स्ट्रीट वेंडरों को एक व्यवस्थित स्थान पर कारोबार करने का अवसर प्रदान करेगी। दुकान मिलने के बाद उद्योग विभाग से ऋण प्राप्त करना भी आसान होगा, जिससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'आत्मनिर्भर नगर निकाय' की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि दुकान निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार