नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही सरकार - डॉ. नीरज त्रिपाठी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश के तहत कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए योगी की पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी सहित दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है l
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि योगी सरकार डरी हुई है।
 
सरकार का डर अब सड़कों पर साफ दिख रहा है। विधानसभा घेराव से घबराकर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि "हम गांधीवादी हैं और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करते हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर हमें झुकाना चाहती है।यह लोकतंत्र की हत्या है।डॉ. त्रिपाठी ने आगे कहा "हम अपनी लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे और सरकार को जवाब देंगे।
 
यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के हर उस मनरेगा मजदूरों की है जो न्याय, रोज़गार गारण्टी, सुरक्षा और सम्मान चाहता है।इस अवसर पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किये गए साथियों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, मकरन्द शुक्ल,करुण पाण्डेय,प्रदीप द्विवेदी, केके शुक्ल,सुनीता सिंह पटेल, मुन्ना लाल यादव,महेन्द्र मिश्र,रविन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय, राम कुमार पटेल, उमेश तिवारी, नागेन्द्र यादव,लल्लू पाल आदि रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार