नवीनतम

जिलाधिकारी के आदेश पर देशी शराब, मॉडल शॉप, भांग व ताड़ी की सभी दुकानें 4 मार्च अपरान्ह 4 बजे तक बंद
ओबरा सोनांचल की धरती से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकालने का संकल्प, 23वें राज्य स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आगाज
जनपद के सभी ब्लॉकों में हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृह्द पुनरीक्षण हेतु पूर्व निर्गत संशोधित सार्वजनिक सूचना आंशिक संशोधन कर, समय सारणी की गयी निर्धारित- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकरियों का स्थानान्तरण आयोग की पूर्वानुमति से किये जाने के निर्देश- जिलाधिकारी

फीचर्ड

सेवा का महाकुंभ ,ओबरा में श्री राम सेवा समिति का शनिवार को खिचड़ी भंडारा अनवरत जारी

खिचड़ी का भंडारा बना क्षेत्र में एकता और समरसता का प्रतीक

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत ओबरा में नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को श्री राम सेवा समिति चरितार्थ कर रही है। नगर के हृदय स्थल हनुमान मंदिर चौराहे पर समिति द्वारा आयोजित साप्ताहिक खिचड़ी भंडारा न केवल भूख मिटाने का माध्यम बना है, बल्कि यह क्षेत्र में एकता और समरसता का प्रतीक भी बन चुका है। यह अभियान पिछले वर्ष 23 अगस्त, शनि अमावस्या को शुरू हुआ था, जो बिना रुके प्रत्येक शनिवार को निरंतर संचालित हो रहा है।

IMG_20260215_191057

आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक  Read More आस्था का पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक 

इसी कड़ी में 14 फरवरी 2026 को भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के संस्थापक अजीत प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एकता में वह दम है जो किसी भी निर्माण को संभव बना देता है। जैसे पाँच उंगलियाँ मिलकर मुट्ठी बनती हैं, वैसे ही हमारे कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर इस सेवा कार्य को जीवित रखे हुए हैं। इस पुनीत कार्य में समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी Read More जिलाधिकारी ने संग्रामगढ़ टोल प्लाजा पहुंचकर गंगा एक्सप्रेसवे की ली जानकारी

समिति के सुचारू संचालन में संरक्षक मंडल और सक्रिय सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है प्रमुख सेवादार ओमप्रकाश सिंह और रीता कुमारी (तन-मन-धन और श्रमदान के साथ समर्पित)विशेष सहयोग (इस सप्ताह) पूनम सिंह, कमलेश साहनी, मुन्ना राय (चाचा जी) एवं सर्वेश दुबे। समिति के स्तंभ (संरक्षक एवं सहयोगी) संकट मोचन झा, राहुल प्रताप सिंह, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, श्री बाबू राम सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, सुजीत सिंह, पत्रकार संतोष सिंह, अमरदीप सिंह, पवन सिंह, रामप्यारे सिंह, अरविंद कुशवाहा, राजू जायसवाल, राम आसरे बिंद, रणजीत तिवारी, आलोक पांडे और आदित्य वर्मा।

जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों का  निरीक्षण,  दिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर  जोर Read More जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक सहित उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण, दिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

भंडारे के दौरान करण जगले, अमित गुप्ता, उमाशंकर केसरी और राहुल सिंह जैसे युवाओं ने व्यवस्था संभालने में विशेष योगदान दिया। स्थानीय नागरिकों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि व्यस्तता के इस दौर में श्री राम सेवा समिति का यह निरंतर प्रयास ओबरा नगर पंचायत के लिए एक गौरव की बात है। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी, यही है सच्ची राम कहानी।इसी संदेश के साथ समिति का यह संकल्प ओबरा की गलियों में सेवा की खुशबू बिखेर रहा है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार