Haryana: हरियाणा सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों पर लगाया एस्मा, छह महीने तक हड़ताल पर रोक
Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के हड़ताली डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर एस्मा (Essential Services Maintenance Act) लागू कर दिया है। राज्यपाल की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि गंभीर रूप से बीमार मरीजों सहित आम जनता को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ निर्बाध रूप से मिलती रहें, यह सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। इसलिए किसी भी प्रकार की हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है।
छह महीने तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे डॉक्टर
सरकार का कहना है कि रोगी देखभाल में रुकावट पड़ना जनहित के विरुद्ध है, इसलिए लगातार और बिना बाधा के स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखना आवश्यक है।

Read More Railway Station: हरियाणा में इस रेलवे स्टेशन को बनाया जाएगा हाईटेक, मिलेगी ये लग्जरी सुविधाएं जनहित को आधार बनाकर लिया गया फैसला
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हड़ताल के कारण सेवाओं में बाधा आने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों की जान को खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे हालात को रोकने और स्वास्थ्य व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए एस्मा लागू करना आवश्यक था।
सरकार ने दी सख्त चेतावनी
एस्मा लागू होने के बाद यदि कोई कर्मचारी या डॉक्टर हड़ताल करता है, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे जनहित को प्राथमिकता देते हुए काम पर लौटें।

Comment List