Haryana Weather: हरियाणा में बढ़ी सर्दी, 12 शहरों में पारा 8 डिग्री से नीचे

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। अब सिर्फ रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज से कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के संकेत हैं, जिससे दिन का तापमान और नीचे जा सकता है। कैथल का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1°C नीचे है। मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

हिसार-सिरसा में 6 डिग्री, 12 शहरों में पारा 8 डिग्री से नीचे

हिसार का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री था। सिरसा और नारनौल में पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाणा के 12 शहरों में तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे रिकॉर्ड किया गया। पूरे राज्य में सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

बलरामपुर में दिनदहाड़े बुलेट चोरी:दुकान के सामने से बाइक उड़ाई Read More बलरामपुर में दिनदहाड़े बुलेट चोरी:दुकान के सामने से बाइक उड़ाई

दिन का तापमान भी लुढ़का

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। यमुनानगर में दिन का तापमान 21.7°C रहा, जो राज्य में सबसे कम है। नारनौल में 5.5 डिग्री की भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई और तापमान 22.8°C रहा।

Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज Read More Haryana: हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज

हिसार में दिन का तापमान 25.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते राज्य में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है

आज से मौसम में बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। आज से अगले दो दिनों तक बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार