श्रीराम विवाह के उपलक्ष में रहमतगढ़ में भव्य मेले का हुआ आयोजन 

450 वर्ष पुरानी परंपरा का विधि विधान पूर्वक हो रहा निर्वाहन 

श्रीराम विवाह के उपलक्ष में रहमतगढ़ में भव्य मेले का हुआ आयोजन 

शुकुल बाजार,अमेठी। ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ के ग्राम रहमतगढ में राम विवाह पंचमी को मनाई गई, जिसमें भव्य मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति किया गया। मेले के आयोजक सुरेन्द्र तिवारी ने  आगुंतकों का स्वागत अभिनंदन किया, श्रीराम विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में सभी राम भक्त शामिल हुए, और श्री राम लीला को देखकर  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श से सीख ली, तथा उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। रामजी तिवारी भुटाली ने बताया  धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम और सीता माता का विवाह हुआ था।
 
विवाह पंचमी 2025 शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष को होना सुनिश्चित रहता है, उदया तिथि के अनुसार विवाह पंचमी इस वर्ष 25 नवंबर को मनाईं गई,विवाह पंचमी 2025 पूजन विधि विवाह पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत होकर श्रीराम विवाह का संकल्प लें स्नान के बाद शुभ मुहूर्त में श्रीराम और माता सीता का विवाह किया। इसके पहले पूजा स्थान पर श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित किया। इसके बाद भगवान राम को पीले वस्त्र और माता सीता को लाल रंग के वस्त्र अर्पित किया। इसके बाद बालकांड में विवाह प्रसंग का पाठ किया।
 
साथ ही साथ ओम् जानकीवल्लभाय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप किया। इसके बाद माता सीता और श्रीराम का गठबंधन हुआ। फिर उनकी आरती किया।  विधि विधान से पूजन करने से अगर विवाह होने में बाधा आ रही हो तो वो समस्या दूर हो जाती है। मनचाहे विवाह का वरदान भी मिलता है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का अंत भी हो जाता है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की संयुक्त रूप से उपासना करने से विवाह होने में आ रही बाधाओं का नाश होता है। इस दिन बालकाण्ड में भगवान राम और सीता जी के विवाह प्रसंग का पाठ करना शुभ होता है। इस दिन सम्पूर्ण श्रीरामचरित मानस का पाठ करने से भी पारिवारिक जीवन सुखमय होता है।
 
वहीं रहमतगढ़ के मूल निवासी पत्रकार दिनेश तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम-सीता विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मेले में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमेठी गिरीश चंद्र शुक्ला, राजीव पांडे, पत्रकार सुशील मिश्रा, पत्रकार दीपक पाठक, पत्रकार मनोज त्रिपाठी, पत्रकार विकास शुक्ला, अनुज शुक्ला, मनोज मौर्य, प्रशांत मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, पप्पी तिवारी सहित  क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक मंडल में शामिल अमित तिवारी, रामजी तिवारी,  व अन्य आयोजन मंडलों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन कराया गया था।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel