Anganwadi Bharti 2025: महिलाओं के लिए खुशखबरी, आंगनवाड़ी में निकली बंपर भर्ती
Anganwadi Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर आया है। राज्य के 5 जिलों हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर शुरू हो चुकी है।
जिला वाइज आंगनवाड़ी भर्ती का विवरण
| जिला का नाम | पदों की संख्या | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|
| हापुड़ | 43 | 20 नवंबर 2025 |
| अमरोहा | 12 | 25 नवंबर 2025 |
| ललितपुर | 22 | 27 नवंबर 2025 |
| सिद्धार्थनगर | 13 | 24 नवंबर 2025 |
| प्रतापगढ़ | 15 | 28 नवंबर 2025 |
योग्यता और पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।
लिंग: केवल महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकती हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन में मिलेगी वरीयता
इस भर्ती में उसी ग्राम सभा या वार्ड की निवासी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।
यदि ऐसे उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उसी ग्राम सभा/वार्ड की गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला को चुना जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
-
अपने जिले का चयन करें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
-
अब अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-
मांगी गई जानकारी — शैक्षिक योग्यता, पता, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
-
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
-
आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Comment List