Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार गिरता जा रहा है। नवंबर महीने के अभी आधे दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान कई इलाकों में 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जिससे लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा में अगले पांच दिनों तक शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खासकर राजस्थान से सटे सात जिलों  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी के लिए जारी की गई है। इन जिलों में पिछले 24 घंटों में दिन और रात दोनों के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

इसके अलावा, सुबह और शाम के समय घनी धुंध भी देखने को मिल रही है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो रही है। हवा में नमी बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। हरियाणा के नौ शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। इनमें एनसीआर से जुड़े जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब ग्रैप (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है, जिसके तहत नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य के पांच प्रमुख शहर हिसार, गुरुग्राम, करनाल, महेंद्रगढ़ और नारनौल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। नारनौल में मंगलवार को 6.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। वहीं, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत और सिरसा जैसे जिलों में भी तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

School Holiday: हरियाणा में कल स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस वजह से रहेगी छुट्टी  Read More School Holiday: हरियाणा में कल स्कूल रहेंगे बंद, जानें किस वजह से रहेगी छुट्टी

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम 15 नवंबर तक शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिशा से हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि दिन के समय तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात में सर्दी का असर और बढ़ेगा।

Haryana IPS Promotion: हरियाणा में इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट  Read More Haryana IPS Promotion: हरियाणा में इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel