सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स को दी गई अंबेडकरनगर जनपद की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी
On
अंबेडकरनगर। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी के फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत जनपद में आए हुए 12 प्रशिक्षणरत सिविल सर्विसेज के अधिकारीगण को आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक विशेष सत्र में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद की भौगोलिक स्थिति, शासन की प्रमुख योजनाओं, विकास की प्रगति, पुलिस एवं प्रशासनिक कार्य प्रणाली आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं उनकी प्रगति पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। परियोजना अधिकारी, डीआरडीए द्वारा जनपद का सामान्य परिचय एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का सारगर्भित विवरण प्रस्तुत किया गया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी में संचालित फाउंडेशन कोर्स के तहत आईएएस, आईपीएस, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस, डिफेंस अकाउंट सर्विस एवं अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में यह अधिकारी ‘विलेज विजिट प्रोग्राम’ के तहत अंबेडकरनगर पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकारीगण आगामी एक सप्ताह तक टांडा एवं अकबरपुर ब्लॉकों के विभिन्न ग्रामों में रहकर वहां पर हो रहे विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, आजीविका एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अध्ययन करेंगे। इसके अतिरिक्त वे अर्बन लोकल बॉडीज एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली की भी जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की यह विजिट लगभग एक सप्ताह की होगी। इस अवसर पर प्रशिक्षु सिविल ऑफिसर्स का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के एक जनपद एक उत्पाद के उत्पाद का पटका/अंगवस्त्र एवं पुष्प प्रदान कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय कुमार शैवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 11:43:10
Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी सबसे छोटी मोटरसाइकिल X440T लॉन्च कर दी है। यह मॉडल पहले से...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List