ख़जनी क्षेत्र बरी वन्दुआरी में भव्य कलश यात्रा निकली, भक्तिमय वातावरण में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

 ख़जनी क्षेत्र बरी वन्दुआरी में भव्य कलश यात्रा निकली, भक्तिमय वातावरण में शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा

खजनी, गोरखपुर। विकासखंड क्षेत्र के बरी वन्दुआरी गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा स्थल से निकली कलश यात्रा गांव के धार्मिक स्थानों से होते हुए भरोहिया शिव मंदिर स्थित जलाशय पर पहुंची, जहां मुख्य अतिथि चम्पा देवी त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा। यात्रा के दौरान जयघोष और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पूजित कलश रखकर मंगल गीत गाती हुई शामिल रहीं, वहीं बच्चे व युवा डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आए।

जल भरने के बाद कलश यात्रा वापस कथा स्थल पहुंची, जहां वेदी पूजन कर कथा का आरंभ हुआ। पहले दिन कथा व्यास आचार्य अतुल त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत कथा की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा कलयुग में मोक्ष प्राप्ति एवं बैकुंठ धाम जाने का सरलतम मार्ग है। उन्होंने गोकर्ण और प्रेत बने धुंधकारी की कथा सुनाते हुए बताया कि सैकड़ों बार श्राद्ध तर्पण करने पर भी मुक्ति नहीं मिलती, किन्तु सात दिन भगवत कथा श्रवण से धुंधकारी को दिव्य विमान प्राप्त हुआ और वह प्रेत योनि से मुक्त हुआ।

आचार्य जी ने कहा कि भागवत कथा मन, वचन और कर्म को पवित्र करती है और जीवन को धर्ममय मार्ग की ओर ले जाती है। इस अवसर पर विष्णु देव त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, गगन त्रिपाठी, आचार्य आलोक त्रिपाठी, नीरज बावरा, सोनू त्रिपाठी, तिवारी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा सप्ताह भर चलेगी।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel