Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
मंगलवार रात हुई बारिश से गिरा तापमान
मंगलवार देर शाम हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। बारिश का असर मंडियों पर भी देखने को मिला — अनाज मंडी में खुले में रखा सैकड़ों टन धान गीला हो गया।
पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड
उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 6 नवंबर से ठंड और बढ़ेगी।
ठंडी हवाओं से गिरेगा रात का तापमान
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि कल यानी 6 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर सक्रिय होंगी। इन हवाओं के कारण रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 नवंबर तक आंशिक बादल बने रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 6 से 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। इससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन रातें और ठंडी होंगी।

Comment List