ओबरा में भव्य देव दीपावली की तैयारी महिला शक्ति वॉलिंटियर को मिला रूपरेखा का निर्देश

संस्थापक सुशील संग्राम मिश्रा, आयोजक अरविंद सोनी और अध्यक्ष संकट मोचन झा ने महिला पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्यक्रम की सफलता के लिए की मंत्रणा

ओबरा में भव्य देव दीपावली की तैयारी महिला शक्ति वॉलिंटियर को मिला रूपरेखा का निर्देश

ओबरा/सोनभद्र आगामी देव दीपावली महापर्व को अत्यंत भव्यता और कुशलता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से, ओबरा के सेक्टर 3 स्थित मां रेणुका नदी छठ घाट पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। कार्यक्रम के संस्थापक सुशील संग्राम मिश्रा, आयोजक अरविंद सोनी, और अध्यक्ष संकट मोचन झा ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए महिला पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य फोकस कार्यक्रम की रूपरेखा और विशेषकर महिला सहभागिता को लेकर था। महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए, आयोजकों ने उन्हें विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए।
 
रेणुका नदी छठ घाट पर होने वाले इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए, महिला वॉलिंटियर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। उन्हें निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए ।मुख्य देव दीपावली की आरती का सुचारू और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना। सुबह आयोजित होने वाली वृहद रंगोली प्रतियोगिता के प्रबंधन और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी। भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग (एंट्री/एग्जिट) का प्रभावी प्रबंधन करना। सभी वॉलिंटियर्स को आपस में बेहतर समन्वय बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग करने का निर्देश दिया गया।
 
आयोजक अरविंद सोनी और संस्थापक सुशील संग्राम मिश्रा ने कहा कि मां रेणुका नदी घाट पर विगत वर्षों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष भी इसे ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी है, जिसमें महिला वॉलिंटियरों का सहयोग अत्यंत सराहनीय होगा। रेणुका छठ घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 51 हजार दीपों को प्रज्वलित करने की तैयारी है, जिससे पूरा नदी तट जगमग हो उठेगा। वाराणसी के विद्वानों द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष संकट मोचन झा ने बताया कि महिला पदाधिकारियों को कार्यक्रम के हर चरण की बारीकी से जानकारी दी गई है, ताकि सुरक्षा और सुविधा के मामले में कोई चूक न हो।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel