बिहार में अपराध नही कानून का चल रहा है शासन  

बिहार में अपराध नही कानून का चल रहा है शासन  

पटना ,बिहार ब्यूरो 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  कहा  कि राजद के शासन से ऊब चूँकि बिहार की जनता बड़ी उम्मीद से  बिगत 24 नवम्बर 2005 से बिहार में उनके नेतृत्व में  सरकार बनाया  तब से यहां कानून का राज स्थापित है। सरकार  लगातार आम अवाम के  विकास के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित अनुपलाल यादव डिग्री कॉलेज पर मंगलबार को  आयोजित सभा में नीतीश कुमार को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी, सभी लोग जानते हैं। शाम ढलने के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की हालत बदतर थी। बिहार में जब उनकी सरकार बनी तो व्यापार सुधार हुआ है।
1000506960
 उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बीपीएससी द्वारा  2.58 लाख सरकारी शिक्षकों की बहाली की गयी। इसके अलावा 5.20 लाख शिक्षकों की बहाली की गई। पहले एक दो व्यक्ति ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आते थे। हमारी सरकार ने 2006 से मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था की। अब 600 मरीज प्रतिमाह आते हैं। बिना नाम लिये पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजतक इनलोगों ने पत्नी और परिवार के लिए ही काम किया। हमारी सरकार अगले पांच सालों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देगी। देश में सबसे अधिक महिला पुलिस की संख्या बिहार में है।
1000506966
शहरी क्षेत्र में 3 लाख 85 हजार जीविका दीदी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी बिहार को विशेष आर्थिक सहायता दी। सीएम ने कहा कि मुंगेर में काफी काम कराया गया है। बिहार में 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी है  तारापुर विधानसभा में 141 ग्रामीण सड़क और पुल सड़क जलाशयों का काम किया। नीतीश कुमार ने चुनावी सभाओं में कहा कि केन्द्र के सहयोग से बिहार देश में सबसे विकसित राज्य बनेगा और देश की प्रगति में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। वृद्धजन और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचा दी गई है और अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है।
 
केंद्र-राज्य तालमेल की बात करते हुए नीतीश ने कहा कि 2024 के बजट में बिहार को केंद्र से बड़ी राशि मिली है, और 2025 में मखाना बोर्ड समेत कई नई योजनाओं की सौगात दी गई है।
 सभा मे ऊर्जामंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ,सांसद दिलेश्वर कामत ,उम्मीदवार सोनम रानी ,रामबिलास कामत ,अनिरुद्ध यादव ,एम एल सी ललन शराफ सहित कई पूर्व विधायक और एनडीए के नेता मौजूद थे।
 
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel