Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश की चेतावनी ! आज रात पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश की चेतावनी ! आज रात पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मौसम को लेकर IMD ने आज रात से फिर से बदलाव और 5 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जगहों पर बादल छाए रहेंगे। Haryana Weather

इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हरियाणा की बात करें तो हिसार में रात्रि तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे दिन का तापमान गिरेगा। इससे लोगों को ठंड और महसूस होगी। Haryana Weather

मौसम एक्सपर्ट बोले-

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 4 नवंबर रात्रि से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। Haryana Weather

Haryana: हरियाणा में शीतलहर की दस्तक, 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट Read More Haryana: हरियाणा में शीतलहर की दस्तक, 24 घंटे में तापमान में तेज गिरावट

खुश्क रहेगा मौसम

Haryana: हरियाणा का चर्चित VIP नंबर HR88B8888 फिर होगा नीलाम, ये है वजह Read More Haryana: हरियाणा का चर्चित VIP नंबर HR88B8888 फिर होगा नीलाम, ये है वजह

हरियाणा में 6 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हरियाणा में रात्रि तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। Haryana Weather

Haryana: इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय ने चौटाला ने मांगी Z+ सिक्योरिटी, हाईकोर्ट में याचिका की दायर  Read More Haryana: इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय ने चौटाला ने मांगी Z+ सिक्योरिटी, हाईकोर्ट में याचिका की दायर

हरियाणा में सुबह के समय अब अचानक ठंड और बढ़ गई है। सुबह के समय लोगों ने गर्म कपड़े पहनने भी शुरू कर दिए हैं। वहीं स्कूलों में भी विंटर यूनिफॉर्म पहनाने के मैसेज पेरेंट्स को कर दिए गए हैं। इस बीच गुरुग्राम की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब रहा। Haryana Weather

6 जिलों में तापमान

वहीं मौसम में बदलाव के कारण रात्रि तापमान लगातार गिर रहा है। हरियाणा में गुरुग्राम सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं पंचकूला में तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, नारनौल, कैथल और पानीपत में तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया है। Haryana Weather

इसके अलावा 5 शहरों में तापमान 16 डिग्री से नीचे चला गया है इसमें करनाल, महेंद्रगढ़, जींद, सोनीपत और फरीदाबाद शामिल हैं।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel