दलित उत्पीड़न पर अपनी जनता पार्टी ने डीएम सौंपा ज्ञापन

दलित उत्पीड़न पर अपनी जनता पार्टी ने डीएम सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर।
 
सिद्धार्थनगर में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दलितों और गरीबों पर हो रहे अत्याचार तथा पुलिस उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर यह प्रदर्शन किया। डीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
 
 
पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मैदान से जिला कलेक्ट्रेट  कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में अराजकता बढ़ने का आरोप लगाया।दिलीप कुमार बौद्ध ने कहा कि पूरे देश में आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं।
 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य 'जंगलराज' बन गए हैं, और उत्तर प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन गया है। बौद्ध ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने अपहरण, हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न और दलितों-पिछड़ों पर उत्पीड़नात्मक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।
 
  सिद्धार्थनगर जिले में  इसी तरह की तमाम घटनायें घटित हुई हैं,  थाना मोहाना अन्तर्गत चम्पापुर निवासी रजनीश पटेल नामक युवक को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन ले जाते समय पुलिस से कहा-सुनी होने पुलिस कर्मियों ने बर्बरता पूर्वक रजनीश पटेल को मारपीट कर अधमरा करके रोड पर फेक दिया, मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह रजनीश पटेल को अस्पताल पहुँचाया, जो आज भी लखनऊ के मैक्स हास्पिटल में कोमा में है और जिन्दगी-मौत से लड़ रहा है, दोषी पुलिस कर्मी  आज भी फरार हैं।
 
थाना खेसरहा अन्तर्गत ग्राम-छितौना निवासी लालमन विश्वकर्मा को उन्हीं के गांव के  वर्चस्व वादी लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई. प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।थाना-कपिलवस्तु अन्तर्गत एक नाबालिग युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ 08 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
 
 उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्य 'जंगलराज' बन गए हैं, और उत्तर प्रदेश अपराधियों का गढ़ बन गया है। बौद्ध ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने अपहरण, हत्या, दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न और दलितों-पिछड़ों पर उत्पीड़नात्मक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।
 
 
इन घटनाओं को रोकने की मांग को लेकर पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर राव,महेंद्र प्रसाद, भगवान प्रसाद चौधरी,विनय कुमार, सतीश, राजेश शर्मा, सुकदेव मौर्य, राजाराम मौर्य, रामनरेश मौर्य,दुखराम, शिव मंगल, धनराज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel