RBI Update: 2000 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी अपडेट, आरबीआई ने दी ये जानकारी
RBI Update: 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। साल 2023 में सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के गुलाबी नोटों की पूरी वापसी अब तक नहीं हो सकी है।
नोटों की वापसी
मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई 2023 को RBI ने 2000 रुपये के करेंसी नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घोषणा के 3.5 साल के बाद लोग अभी भी 5,817 करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोट दबाए बैठे हैं यानी ये अी भी बाजार में बने हुए हैं, जिनकी वापसी का केंद्रीय बैंक को इंतजार है। RBI On 2000 Rupee Note
जानकारी के मुताबिक, ये आंकड़ा इन्हें बंद किए जाने से पहले मौजूद कुल नोटों का 98.37% है, जबकि 1.63% अभी भी बचे हैं। ये आंकड़ा 31 अक्टूबर 2025 तक का है। यहां बता दें कि RBI ने साथ किया था कि सर्कुलेशन से बाहर किए जा रहे ये बड़े गुलाबी नोट पूरी वापसी से पहले तक लीगल टेंडर बने रहेंगे। RBI On 2000 Rupee Note
पॉलिसी के तहत बंद
मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने जब 2000 रुपये के गुलाबी नोटों को बंद किया था, तो उस समय सर्कुलेशन में कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मू्य के नोट मौजूद थे, जो अब घटकर सिर्फ 5,817 करोड़ रुपये रह गए हैं। RBI द्वारा साल 2016 के नवंबर महीने में इन बड़े करेंसी नोट को पेश किया गया था, जब देश में नोटबंदी का ऐलान हुआ था। RBI On 2000 Rupee Note
जानकारी के मुताबिक, इसके तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया गया था। नोटबंदी का असर कम होने और अन्य अन्य मूल्यवर्ग के नोटों के मार्केट में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने के बाद केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को क्लीन नोट पॉलिसी के तहत इन्हें सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। RBI On 2000 Rupee Note
करा सकते हैं नोट
मिली जानकारी के अनुसार, मई 2023 में Rs 2000 Notes सर्कुलेशन के बाहर किए जाने के ऐलान के साथ ही RBI ने 7 अक्टूबर 2023 तक लोगों को सभी बैंकों की ब्रांच में इन्हें बदलवाने की सुविधा उपलब्ध कराई थीं, लेकिन जैसे-जैसे सर्कुलेशन में इन लोटों की संख्या में कमी आई, केंद्रीय बैंक ने बैंकों के बजाय RBI के 19 कार्यालयों तक वापसी प्रक्रिया को सीमित कर दिया। जहां अभी भी इन नोटों को चेंज कराया जा सकता है। RBI On 2000 Rupee Note
वापसी की सुविधा
जानकारी के मुताबिक, इनमें रिजर्व बैंक अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम कार्यालय शामिल हैं। RBI On 2000 Rupee Note
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा लोग अपने नजदीकी किसी भी डाकघर के जरिए इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी ये नोट अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के किसी भी जारीकर्ता कार्यालय को भेज सकते हैं।

Comment List