Kal Ka Mousam: कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम, देखें कहां-कहां होगी बरसात ?
Kal Ka Mousam: देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम
उत्तर प्रदेश में 6 नवंबर तक बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह से सुबह घना कोहरा छा सकता है। पश्चिमी हवाओं के कारण शनिवार से रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 6 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी जारी रहने की उम्मीद है। Kal Ka Mousam
उत्तर बंगाल में मौसम
कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण शनिवार को उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस क्षेत्र में पिछले दिनों काफी बारिश हुई थी। IMD के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam
इसने इसके बाद पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
राजस्थान में मौसम
एक नए मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने और तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से 1 और 2 नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam
3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
येलो अलर्ट Kal Ka Mousam
IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट शनिवार सुबह सात बजे जारी किया गया। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
IMD के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने से हल्की बारिश हो सकती है। यह चेतावनी मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए लागू है। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। 1 से 4 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन 5 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। 4 नवंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और 5 नवंबर को केवल बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

Comment List