पडरौना : सहस्रबाहु अर्जुन जयंती हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाई गई

पडरौना : सहस्रबाहु अर्जुन जयंती हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनाई गई

कुशीनगर। पडरौना नगर के कसेरा टोली चौराहे पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा स्थापित सहस्रबाहु अर्जुन जी की भव्य प्रतिमा पर उनके जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। 

इस अवसर पर नगर के अनेक सम्मानित नागरिक, व्यापारीगण, युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि सहस्रबाहु अर्जुन जी हमारे इतिहास और संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने समाज में धर्म, न्याय और पराक्रम का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि धर्म की रक्षा और समाज की एकता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति गीतों के साथ जयंती मनाई गई। नगरवासियों ने सहस्रबाहु भगवान के चरणों में नमन करते हुए नगर की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि सहस्रबाहु भगवान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, राजू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, प्रीतम साहा, सभासद अनिल जायसवाल, नीरज साहा, अमित शाहा, संजय साहा, भोला साहा, अमर साहा, पवन साहा, अजीत जायसवाल, अंशुल जायसवाल, अशोक जायसवाल, बरितेश जायसवाल, सूरज जायसवाल, अंशु जायसवाल, बृजेश, कैलाश जायसवाल, जायसवाल, सुनील जायसवाल, जुगुल किसोर, मनोज साहा, अमरनाथ साहा, लालबहादुर साहा, संजय साहा,सूरज जायसवाल, भरत चौधरी, सन्नी मिश्रा, रामु पांडेय, अनिल पांडेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित अन्य उपस्थित रहे।।

पडरौना : शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा श्रोत रहे पं रवींद्रनाथ मिश्र Read More पडरौना : शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा श्रोत रहे पं रवींद्रनाथ मिश्र

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel