Heavy Rainfall Alert: देश में इन जगहों पर कल तेज बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Heavy Rainfall Alert: देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें ताजा मौसम पूर्वानुमान...Heavy Rainfall Alert: देश में इन जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान
देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज खराब रहने वाला है। चक्रवाती तूफान 'मोंथा' अब और ज्यादा ताकतवर हो गया है और 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश के Kakinada और Machilipatnam के बीच तट से टकराने की संभावना है। Heavy Rain Alert
मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलाएगा और समुद्र में 110 KM प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में आज 27 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है। Heavy Rain Alert
वहीं कोंकण, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी भीषण बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुई हैं। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में पानी भरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। Heavy Rain Alert
ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक बताए जा रहे हैं। इन इलाकों में बिजली के साथ गरज, तेज हवाएं और भीषण बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन देश के कई राज्यों में बिजली और तूफानी हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है। Heavy Rain Alert
Read More Flipkart Sale: सैमसंग Galaxy Z Flip 6 पर मिल रही 24 हजार रुपये की छूट, यहां से करें खरीदारी पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी आंधी-तूफान का खतरा है। ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को, जबकि छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर को अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी 30 और 31 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार हैं। Heavy Rain Alert
मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश और यनम में तूफान के असर से सड़कों पर पानी भरने, अंडरपास बंद होने और निचले इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है।

Comment List