Haryana: हरियाणा की मंडियों में बड़ा घोटाला, इन 5 अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सस्पेंड
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की अनाज मंडियों में 2 बड़े घोटाले सामने आए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में जहां भावांतर भरपाई योजना का लाभ हड़पने के लिए कागजों में ही बाजरा खरीद दिखाई गई। जानकारी के मुताबिक, करनाल समेत कई मंडियों में फर्जी गेट पास काटकर कागजों में ही धान की आवक दिखाई।
जानकारी के मुताबिक, BKU का तो यहां तक दावा है कि मंडियों में 5 लाख क्विंटल धान के फर्जी गेट पास कटे। इसमें 80 आढ़ती शामिल हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने किसी आढ़ती का नाम सार्वजनिक नहीं किया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल के DC उत्तम सिंह ने बताया कि सभी SDM को आदेश दे दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाली राइस मिलों का फिजिकल वेरिफिकेशन करें, ताकि खरीदे गए धान के स्टॉक की वास्तविक मात्रा की जांच की जाए। जानकारी के मुताबिक, वेरिफिकेशन टीम में राजस्व अधिकारी, खाद्य निरीक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। Haryana News
अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड हुए
जानकारी के मुताबिक, महेंद्रगढ़ जिले की कनीना मंडी के सचिव-सह-ईओ मनोज पराशर और रेवाड़ी जिले की कोसली अनाज मंडी के सचिव-सह-ईओ नरेंद्र कुमार को सस्पेंड किया गया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, करनाल जिले में मंडी सुपरवाइजर हरदीप, अश्वनी और ऑक्शन रिकॉर्डर सतबीर को सस्पेंड किया जा चुका है।

Comment List