Success Story: बिना हार माने 6 बार में हासिल की सफलता, दो बार UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर
Success Story: कहा जाता है कि मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है, सफलता एक दिन में जरूर मिलती है। बिहार की संस्कृति त्रिवेदी ने दिखा दिया कि सपने पूरे करने के लिए मेहनत से सब कुछ पाया जा सकता है।
UPSC टाॅपर
IAS संस्कृति त्रिवेदी ने UPSC 2024 में ऑल इंडिया रैंक 17 लाकर इतिहास रचा। हालांकि यह उनका छठा अटेंप्ट था। IAS संस्कृति त्रिवेदी ने पाॅलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन (PSIR) को अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट यानि वैकल्पिक विषय के रूप में सेलेक्ट किया था। Success Story Sanskriti Trivedy
352वीं रैंक
IAS संस्कृति त्रिवेदी ने 2022 में पहली बार UPSC क्रैक कर 352वीं रैंक हासिल की और Indian Defence Accounts Service में शामिल हो गईं लेकिन उनका लक्ष्य और बड़ा था और इसलिए वह UPSC की तैयारी में जुटी रहीं। Success Story Sanskriti Trivedy
इतने घंटे स्टडी
IAS संस्कृति त्रिवेदी बताती हैं कि UPSC जैसे टफ एग्जाम को क्लियर करने के लिए उन्होंने रोजाना 15 घंटे तक स्टडी की। यह संभव नहीं था लेकिन उनके लिए टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन सबसे पहले थे। सही दिशा में प्रयास और समय का सही उपयोग सफलता के लिए जरूरी है। Success Story Sanskriti Trivedy
कालेज से पढ़ाई
एक इंटरव्यू में IAS संस्कृति त्रिवेदी ने बताया कि वह बिहार के जमुई जिले की निवासी है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी काॅलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने ग्रेजुएशन पाॅलिटिकल साइंस में कंप्लीट किया और UPSC की राह पकड़ ली।

Comment List