Haryana: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर है। हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट- 2 के तहत स्वीकृत पदों के समक्ष विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों तथा सार्वजनिक उपक्रमों में लगे कर्मचारियों की अनुबंध की अवधि को बढ़ा दिया है।
कॉन्ट्रैक्ट की अवधि
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की तरफ से इसे लेकर लेटर जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अनुबंध की बढ़ी हुई अवधि 30 नवंबर तक जारी रहेगी। इससे पहले भी इन कर्मचारियों की अनुबंध अवधि बढ़ाई गयी थी। पहले यह अवधि एक अगस्त से 30 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। Haryana News
जारी ज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बढ़ाए गए अनुबंध के तहत HKRNL द्वारा 25 मार्च को जारी ज्ञापन में दी गई शर्तों का पालन करना कंपलसरी रहेगा। कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट पीरियड 30 नवंबर तक बढ़ चुका है।

Comment List