Haryana: हरियाणा में CM फ्लाइंग की इस तहसील में रेड, इन कर्मचारियों पर कार्रवाई

Haryana: हरियाणा में CM फ्लाइंग की इस तहसील में रेड, इन कर्मचारियों पर कार्रवाई

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बावल तहसील में आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापा (रेड) मारा। इस कार्रवाई में तहसील कार्यालय के कई कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए।

जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान 6 स्थाई कर्मचारी और 2 एचकेआरएन (HKRN) कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले।

स्थाई कर्मचारियों में क्लर्क उत्तम, योगेश, नरेंद, सतीश और पीऑन धर्मपाल व सुधीर गैरहाजिर पाए गए, जबकि एचकेआरएन कर्मचारियों में डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश और जूनियर प्रोग्रामर भी ड्यूटी पर नहीं मिले।

सीएम फ्लाइंग इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह रेड की गई, जिसमें रोडवेज जीएम निरंजन सिंह बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। मौके पर कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए, गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा जिला उपायुक्त (DC) को भेज दी गई है।

Haryana: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS-IPS अधिकारियों के हुए तबादले  Read More Haryana: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS-IPS अधिकारियों के हुए तबादले

 सरकारी दफ्तरों में लापरवाही पर अब सरकार सख्त नज़र आ रही है।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

“काम के समय गैरहाजिरी अब बर्दाश्त नहीं” — प्रशासन का स्पष्ट संदेश!

Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान Read More Haryana: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel