उठो इंडिया जगो मिशन के द्वारा किया गया पौधा वितरण कार्यक्रम।

उठो इंडिया जगो मिशन के द्वारा किया गया पौधा वितरण कार्यक्रम।

लखनऊ राजधानी लखनऊ में मरकरी कान्वेंट स्कूल, नीलमथा में उठो इंडिया जागो द्वारा संचालित अभियान मिशन गिफ्ट ए प्लाण्ट के तहत् एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पेड़ लगानें तथा उनसे होनें वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गयी।
 
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के मैनेजर रंजीत सिंह नें किया तत्पश्चात् मुख्य वक्ता दीपक कपूर नें बच्चों तथा टीचिंग स्टाफ को भी संबोधित किया। बच्चों नें कुछ प्रश्नों के जवाब भी दिये, और उनको उपहार स्वरूप दीपक कपूर द्वारा पौधा भेंट किया गया।
 
स्कूल के मैनेजर तथा प्रिंसिपल को भी उठो इंडिया जागो की ओर से पौधा उपहार में दिया गया। सभी नें एक स्वर में जन्मदिन पर पौधा उपहार में देनें का वादा किया तथा इस अभियान को अन्य लोगों तक भी पहुंचानें का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उठो इंडिया जागो की ओर से ज़ाहिद रिज़वी तथा धर्मेन्द्र मौजूद थे।
 
 
 
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel