Train News: लुधियाना से दिल्ली जा रही ट्रेन में लगी आग, मच गया हड़कंप

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Train News: लुधियाना से दिल्ली जा रही ट्रेन में आग लगने की बड़ी सूचना साने आ रही है। पंजाब के सरहिंद स्टेशन क्रॉस करते ही गरीबरथ ट्रेन में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह आग चलती ट्रेन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जानकारी के मुताबिक, हादसा बोगी नंबर 19 में हुआ, जिसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही आग लगी, ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की और आग पर नियंत्रण पाने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीमें भी मौके पर पहुंच गई थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments