पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में ली गई परेड की सलामी, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

एसपी ने किया पुलिस लाईन में मौजूद वाहनों को जाँच, दिये साफ सफाई सहित कार्यक्षमता और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा (आईपीएस) ने रिजर्व पुलिस लाइन, चुर्क में साप्ताहिक/शुक्रवार परेड की सलामी ली और उसका गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल समस्त पुलिस बल को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए आवश्यक निर्देश दिए, साथ ही अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने पर ज़ोर दिया।

IMG-20251011-WA0092

संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम Read More संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने परेड की भव्यता और जवानों के कदमताल को देखा। उन्होंने विशेष रूप से नव-नियुक्त/प्रशिक्षु (जेटीसी) आरक्षियों और पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवाई, जिसका उद्देश्य उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखना और उनमें एकरूपता व अनुशासन की भावना विकसित करना था। परेड के निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता, तत्परता और अनुशासन की स्थिति का आकलन करना होता है।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा Read More आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

परेड के निरीक्षण के बाद, एसपी ने पुलिस लाइन में मौजूद वाहनों, विशेष रूप से यूपी 112 और थानों से आए वाहनों की गहनता से जांच की। उन्होंने वाहनों की साफ-सफाई, उनकी कार्यक्षमता और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों/कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने को कहा।

जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं Read More जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं

उन्होंने बल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, जेटीसी आरक्षी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी लेना और निरीक्षण करना पुलिस बल में जोश और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post Comments

Comments