Haryana: हरियाणा में लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, स्थापित होंगी 10 नई IMT
Haryana New IMT: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री चंडीगढ़ स्थित सैनी शिक्षण संस्था के 75वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्था को शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी और अपने स्वैच्छिक कोष से 51 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उनके साथ मौजूद रामचंद्र जांगड़ा ने भी 21 लाख रुपए की राशि देने का ऐलान किया।
औद्योगिक विकास के लिए 10 नई IMT
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी बताया कि राज्य में 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित की जाएंगी, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और प्रदेश का औद्योगिक विकास भी तेज़ होगा।

Comment List