वर्तमान केंद्र सरकार ने जीएसटी घटाने के नाम पर देश की जनता के साथ छलावा किया- सपा
समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस पर सपा कानपुर महानगर की मासिक बैठक
On
सरकार की दमनकारी नीतियों एवं बढती महंगाई एवं भ्रष्टाचार ने जनता का सुख चैन छीना
नगर में जल भराव टूटी सड़के गंदगी से जनता परेशान
देश वा प्रदेश से रोजगार व व्यवसाय लगभग समाप्त - हाजी फजल महमूद
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पदाधिकारियों कार्य समिति के सदस्यों विधायकों पूर्व विधायकों विधानसभा अध्यक्षो फ्रंटल तथा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों सपा के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों फ्रंटल के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा पीडीए मिशन की मासिक बैठक सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में आरंभ हुई। बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की स्थापना की गई थी जिसका इतना बड़ा विस्तार हुआ कि आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इसकी आप सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार ने जीएसटी घटाने के नाम पर जनता के साथ छलावा किया है क्योंकि सरकार ने कच्चे माल पर 18% जीएसटी लागू का जनता के साथ विश्वास घात किया है अब सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है तथा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार फखरे आलम अंसारी रजत मिश्रा सौरभ सिंह मुमताज मंसूरी मोहम्मद सरिया आकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
06 Dec 2025
06 Dec 2025
06 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
07 Dec 2025 14:56:50
Indian Railways: भारत में आज भी बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए सबसे पहले ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List