नवीनतम
फीचर्ड
दबंगो की दबंगई शराब पीने से रोकने पर किया हमला एक ही परिवार के 6 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
सीतापुर
जनपद सीतापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गापुरवा में गुरुवार देर रात शराब ठेके के पास दबंगई का बड़ा मामला सामने आया मोहल्ले के ही दबंग मुन्नन और शमशाद ने युवक मोनू प्रजापति और उसके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया इस हमले में मोनू समेत परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि मोहल्ले में मंदिर के पीछे दबंग अक्सर शराब पीने के लिए बैठते थे मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध किया था इसी क्रम में एक दिन पूर्व मोनू प्रजापति ने उन्हें मंदिर परिसर में शराब पीने से रोक दिया था इसी बात से नाराज़ होकर दोनों दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात शराब ठेके के पास घात लगाईऔर जब युवक मोनू अपना सब्जी का ठेला लेकर वापस आ था
तो मौका मिलते ही मोनू पर हमला कर दिया मोनू की चीख-पुकार सुनकर जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया घटना में घायल मोनू प्रजापति सहित छह लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में लंबे समय से शराब पीने को लेकर विवाद चल रहा है फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कार्रवाई की बात कही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है इस घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है लोग प्रशासन से दबंगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं!!


Comments