Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में 27 सितंबर तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इसके बाद मौसम में परिवर्तन की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर से उत्तरी पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, जिससे दिन के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी, वहीं रात के समय तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का भी अनुभव हो सकता है।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। यह सिस्टम मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा, हालांकि हरियाणा और पंजाब में भी इसका हल्का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल पश्चिम से चल रही हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ेंगी, जिससे उत्तर भारत में ठंडी हवाओं की शुरुआत होगी।

डॉ. खीचड़ ने आगे बताया कि इस वर्ष हरियाणा में औसत से 38% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। अधिक वर्षा के चलते इस बार ठंड समय से पहले महसूस की जा सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होती है, तो उसके बाद आने वाली सर्दी आमतौर पर सूखी होती है और पाले की संभावना बहुत कम होती है।

इस मौसम बदलाव का असर खेती पर भी दिखेगा। डॉ. खीचड़ के अनुसार, तापमान में गिरावट से सरसों जैसी फसलों की बिजाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ Read More आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के विषय में लिए गए निर्णय पर जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें