नवीनतम
Haryana news : हरियाणा में सड़क हादसा, रोडवेज बस का फटा टायर
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। नरवाना के निकट जाजनवाला गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे की दूसरी लेन पर जा पहुंची। गनीमत रही कि उस समय दूसरी ओर से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त बस में करीब 80 यात्री सफर कर रहे थे। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक से अस्पताल पहुंचाया। एक यात्री, धीरज ने बताया कि वह मार्केटिंग के काम से अंबाला जा रहा था। टायर फटने की जोरदार आवाज के बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे यात्री सहम गए। Haryana news
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री एक-दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए। यात्रियों ने इसे भगवान की कृपा बताया कि बड़ा हादसा टल गया। घायल यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।Haryana news
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments