नवीनतम
Haryana Weather: हरियाणा में आज कहां-कहां होगी बारिश? जानें मौसम का हाल
Haryana Weather: हरियाणा में आज सोमवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश रुकने के बाद राज्य में गर्मी और उमस एक बार फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है।
बीते रविवार को नूंह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां दिन का तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके मुकाबले पंचकूला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 32.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अब तक सामान्य से ज्यादा हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल हरियाणा में अब तक 41% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 14 सितंबर तक जहां प्रदेश में औसतन 401.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, वहीं 564.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिलावार बात करें तो सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1081.5 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.6 मिमी दर्ज की गई है।
आगे क्या रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में धीरे-धीरे मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में रातें थोड़ी ठंडी हो सकती हैं, लेकिन दिन में उमस और गर्मी का असर अभी बना रहेगा।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments