Haryana: हरियाणा में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, घरेलू कलह बताई जा रही वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के आजादगढ़ गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 19 वर्षीय भावेश हुड्डा ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भावेश घर के नीचे था और उसका बड़ा भाई ऊपर कमरे में सो रहा था।

कुछ देर बाद जब भाई नीचे आया तो भावेश को खून से लथपथ पड़ा देखा और तुरंत पिता को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी गई है।

आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह की आशंका

खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील Read More खन्ना में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशा बेचने वाला केमिस्ट गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर सील

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों का कहना है कि आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद हो सकती हैभावेश के परिवार में लंबे समय से कलह चल रही थी और बताया जा रहा है कि मृतक की मां पिछले 5-6 महीनों से घर पर नहीं दिखी हैं। पड़ोसियों के अनुसार, घर में अक्सर झगड़े होते थे जिससे भावेश मानसिक तनाव में था। हालांकि, असली कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम Read More सड़क न बनने पर तो ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

राजनीतिक पृष्ठभूमि से है परिवार

एसएमएस  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय  एस.के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित Read More एसएमएस  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक स्वर्गीय  एस.के. सिंह को लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित

भावेश के पिता एडवोकेट शक्ति सिंह हुड्डा राजनीति में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में हुए बरोदा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। चुनाव में कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें शक्ति सिंह 158 वोट पाकर 7वें स्थान पर रहे थे।

मामले की जांच अर्बन एस्टेट थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें युवक द्वारा गोली मारने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को PGI रोहतक के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments