Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 15 सितंबर को महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है और राज्य में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कल हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि बादल छाए रहने के बावजूद अधिकांश इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है। उत्तर प्रदेश के लिए राहत की खबर है, जहां किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है और सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है, साथ ही नदियों का जलस्तर भी कम हो रहा है।

दूसरी ओर, बिहार के सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज और सुपौल जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह, झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा जिलों में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण Read More बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जिस जन्म प्रमाण पत्र को जांच के बाद सचिव ने बताया असंभव, वही प्रमाण पत्र दोबारा कैसे हुआ जारी? किसके आदेश पर चला पूरा खेल, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल Read More जिस जन्म प्रमाण पत्र को जांच के बाद सचिव ने बताया असंभव, वही प्रमाण पत्र दोबारा कैसे हुआ जारी? किसके आदेश पर चला पूरा खेल, ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल

हिमाचल प्रदेश में कल बारिश से राहत रहेगी और सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। राजस्थान में भी 15 सितंबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं, जिससे 17 सितंबर के बाद बारिश फिर से शुरू हो सकती है।

सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़ Read More सरकारी संपत्ति पर कथित कब्जे का खेल जारी! कॉलोनी में टायर रखकर घेरा परिसर, सार्वजनिक शौचालय तक पर जमाई पकड़

मध्य प्रदेश के देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, धार, सीहोर और बुरहानपुर जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में मौसम फिर से करवट ले रहा है, और कुछ राज्यों में बारिश का असर आने वाले दिनों तक जारी रह सकता है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments